TinyFingers ऐप
नन्ही उँगलियों के लिए खेल
18 महीने से 7 साल तक के बच्चों के लिए 21 खेल, बिना विज्ञापन के।
अपना डिवाइस चुनेंअपना डिवाइस चुनें
ऐप में खेलने के क्या फ़ायदे हैं?
गलती से खेल छोड़ने की गुंजाइश कम
डिवाइस की कुछ सेटिंग आपके बच्चे को खेल में बने रहने में मदद करती हैं।
बिना विज्ञापन
ऐप में कोई विज्ञापन नहीं दिखता, दो खेलों के बीच भी नहीं।
ऑफ़लाइन भी खेलें
घर से निकलने से पहले इंटरनेट से जुड़कर देख लें कि आप खेल सकते हैं। सभी खेल ऐप में पहले से मौजूद हैं।
कीबोर्ड के अलावा क्या खेल सकते हैं?
कीबोर्ड की कुंजियाँ दबाने पर स्क्रीन पर अक्षर, अंक और इमोजी दिखाई देते हैं। आपका बच्चा आठ सुरों वाले ज़ाइलोफ़ोन पर अपनी धुन भी बना सकता है, चीज़ों को रंग के हिसाब से बाँट सकता है या अपनी बनाई तस्वीर में जान डाल सकता है।
Scribumi
एक बिंदु भी किरदार बन सकता है।
खेल के बारे में जानें
TinyFingers की एक झलक
कीबोर्ड की कुंजियाँ दबाते ही अक्षर और इमोजी दिखाई देते हैं, ज़ाइलोफ़ोन पर छोटी-सी धुन बजती है और Scribumi में आड़ी-तिरछी लकीरों में जान आ जाती है।
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
क्या खेलने के लिए सदस्यता चाहिए?
ऐप इंस्टॉल करना मुफ़्त है। ऐप में खेलने के लिए अपने ऐप स्टोर में मासिक या सालाना सदस्यता चुनें। TinyFingers खाता बनाना ज़रूरी नहीं है। आप वेबसाइट पर भी मुफ़्त में खेल आज़मा सकते हैं।
ऐप में कौन-कौन से खेल हैं और ये किस उम्र के बच्चों के लिए हैं?
ऐप में कुल 21 खेल हैं। आपका बच्चा कीबोर्ड की कुंजियाँ दबाकर अक्षर दिखा सकता है, ज़ाइलोफ़ोन पर धुन बना सकता है, अपने चित्र में जान डाल सकता है या मिलती-जुलती जोड़ियाँ ढूँढ़ सकता है।
18 महीने की उम्र से बच्चे किसी बड़े के साथ ‘लुका-छिपी का घर’ आज़मा सकते हैं। सोच-विचार वाले कुछ खेल 7 साल तक के बच्चों के लिए हैं। हर खेल के लिए सुझाई गई उम्र TinyFingers के खेलों की सूची में दी गई है।
किन डिवाइस पर TinyFingers इंस्टॉल कर सकते हैं?
TinyFingers iPhone, iPad और Mac के लिए App Store पर, और Android फ़ोन व टैबलेट के लिए Google Play पर उपलब्ध है।
क्या मैं अपनी सदस्यता एक से ज़्यादा डिवाइस पर इस्तेमाल कर सकता हूँ?
iPhone, iPad और Mac पर उसी Apple खाते का इस्तेमाल करें जिससे आपने सदस्यता ली थी। किसी दूसरे संगत Android डिवाइस पर उसी Google खाते का इस्तेमाल करें जिससे आपने सदस्यता खरीदी थी। ज़रूरत पड़े तो इंटरनेट से जुड़ें और “खरीदारी बहाल करें” चुनें। सदस्यता उसी स्टोर से जुड़ी रहती है जहाँ से ली गई थी।
क्या खेलने के लिए कीबोर्ड चाहिए?
फ़ोन और टैबलेट पर स्क्रीन छूकर खेल सकते हैं। कीबोर्ड वाले खेल की कुंजियाँ स्क्रीन पर ही दिखती हैं।
कंप्यूटर पर कोई कुंजी दबाने से एक अक्षर, अंक या इमोजी दिखाई देता है। माउस हिलाकर या ट्रैकपैड पर उँगली सरकाकर आपका बच्चा रोशनी की लकीर भी बना सकता है। Windows पर यह खेल ब्राउज़र में खेल सकते हैं।
क्या इंटरनेट के बिना खेल सकते हैं?
हाँ। सभी खेल ऐप में ही हैं। घर से निकलने से पहले इंटरनेट से जुड़कर TinyFingers खोलें और जाँच लें कि आप खेल सकते हैं। इस जाँच के बाद ज़्यादा से ज़्यादा 30 दिन तक ऑफ़लाइन खेल सकते हैं। जिस अवधि के लिए आपने भुगतान किया है, उसके ख़त्म होने पर ऑफ़लाइन नहीं खेल पाएँगे।
खेल के दौरान माता-पिता की सेटिंग कैसे खोलें?
ऊपर बाएँ कोने में “माता-पिता” बटन को लगभग दो सेकंड तक दबाकर रखें। सेटिंग में चाहें तो आवाज़ बंद करें, फिर खेल में लौट जाएँ।
बच्चे के गलती से खेल से बाहर निकलने की संभावना कैसे कम करें?
iPhone और iPad पर ऐक्सेसिबिलिटी सेटिंग में “गाइडेड ऐक्सेस” (Guided Access) चालू करें और टच चालू रहने दें।
Android पर ऐप पिन करने की सुविधा इस्तेमाल करें। मेनू और पिन हटाने का तरीका डिवाइस के हिसाब से बदल सकता है।
Mac पर माता-पिता वाले हिस्से की गाइड बताती है कि फ़ंक्शन कुंजियों और Mission Control के शॉर्टकट की सेटिंग कैसे बदलें।
Windows पर आप अभी ब्राउज़र में खेल सकते हैं। कुछ शॉर्टकट फ़ुल स्क्रीन मोड से बाहर ले जा सकते हैं। गाइड में Windows ऐप के बच्चों वाले मोड की जानकारी भी है। ऐप अभी तैयार किया जा रहा है।
इन सेटिंग से खेल को स्क्रीन पर बनाए रखने में मदद मिलती है। बच्चे को खेलने देने से पहले देख लें कि चुने गए मोड से कैसे बाहर निकलना है।
सेव किए हुए चित्र कहाँ मिलेंगे?
सेव किए हुए चित्र उसी डिवाइस पर रहते हैं। TinyFingers खाता बनाने की ज़रूरत नहीं है और चित्र फ़ोन व टैबलेट के बीच सिंक नहीं होते। ऐप हटाने पर उसमें सेव किए हुए चित्र भी मिट सकते हैं।